रामपुर : पति ने दिया धोखा तो बेंगलुरु से मिलक थाने पहुंची पत्नी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाकर कराया समझौता, मिलक थाना क्षेत्र के गांव कूप का मामला,पूरे दिन थाने में रही भीड़

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। बेंगलुरु में काम करने गया मिलक युवक ने प्रेम प्रसंग के  चलते वहां परा एक युवती से शादी कर ली। कुछ वर्ष तक उसके साथ रहने के बाद छोड़कर गांव आ गया। जानकारी मिलने के बाद महिला मिलक थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में पुलिस युवक और उसके परिजनों को बुलाकर मामले में समझौता कराकर महिला को उसके पति के साथ भेज दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुरुवार को बेंगलुरु निवासी एक महिला अपनी वृद्ध मां के साथ मिलक कोतवाली पहुंची। पुलिस को बताया कि क्षेत्र के कूप गांव निवासी एक युवक उसका पति है। निकाह को दो साल हो गए  हैं। एक साल तक तो उसका पति उसके साथ रहा। इस बीच गांव आता जाता रहता था,लेकिन एक वर्ष पहले उसका पति उसे धोखा देकर अपने गांव लौट आया। फोन पर बात होती तो कहता कि कुछ दिनों के बाद वह बेंगलुरु लौट आएगा। फिर उसके पति ने मोबाइल नंबर बदल लिया और संपर्क टूट गया। पति की राह देखते-देखते एक वर्ष बीत गया।

 थक हारकर उसने पति के गांव पहुंचने का निर्णय लिया। वह अपनी वृद्ध मां के साथ मंजिल की ओर निकल पड़ी। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक के परिजनों से संपर्क किया और युवक को कोतवाली बुला लिया। युवक और उसके परिजनों को देख महिला का पारा चढ़ गया। पति को जमकर खरी खोटी सुनाई। पति के साथ रहने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्तालाप कर पत्नी के साथ जीवन यापन करने फरमान सुनाया। उसके बाद पति राजी खुशी  पत्नी को अपने साथ गांव ले गया। 

छह साल पूर्व दोनों में हुआ था प्रेम प्रसंग
पति की तलाश में मिलक पहुंची पत्नी की  मां ने बताया कि क्षेत्र के कूप गांव निवासी युवक बैंगलुरु में काम करने गया था। इस दौरान उसकी पुत्री से युवक को प्रेम हो गया। चार साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद युवक ने उसकी पुत्री से निकाह कर लिया। उसके बाद दोनों बेंगलुरु में ही उसके साथ रह रहे थे। पति मिल जाने  के बाद महिला ने राहत की सांस ली।

युवक की नादानी से उसका परिवार टूट रहा था। महिला को इंसाफ दिलाते हुए उसे पति के साथ भेज दिया। - अनुपम शर्मा,मिलक कोतवाल

ये भी पढ़ें:- सर्दी और गलन से कपकपाए रामपुर के बाशिंदे, दिनभर अलाव जलाकर किया बचाव

संबंधित समाचार