गोंडा: बलिदानी कारसेवक के परिजनों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, हुए गदगद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। श्री राम मंदिर आंदोलन में कारसेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के बलिदानी कार सेवक रमेश मिश्रा के परिवार को भी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख ने शुक्रवार को बलिदानी कारसेवक के घर पहुंच उनके परिजनों को निमंत्रण पत्र सौंपा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिलने पर कारसेवक स्व रमेश मिश्र का परिवार गदगद है। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर गांव के मजरे पुरे बैरीसलपुरवा के रहने वाले स्व रमेश मिश्र राम मंदिर आंदोलन में कारसेवा करने गए थे। कारसेवा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। अब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और आगामी 22 जनवरी को श्री रामलला अपने घर में विराजेंगे तो मंदिर आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख मनोज जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण लेकर बलिदानी कार सेवक स्व रमेश मिश्र के घर कोल्हमपुर पूरे बैरीसलपुरवा पहुंचे और उनके बेटे दिवाकर मिश्रा को निमंत्रण पत्र सौंपा। 

यह भी पढ़ें: गोंडा: 14 लाख से बन रहा पंचायत‌ भवन 14 साल बाद भी अधूरा

संबंधित समाचार