भीमताल: सोशल मीडिया की सूचना ने जमीनधारकों की नींद उड़ाई  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। भीमताल और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया में आई एक जानकारी ने सभी भू-स्वामियों की नींद उड़ा दी है। लोग अपनी-अपनी जमीन में चारदीवारी करने में जुटे हैं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया में क्षेत्र का एक मामला आया हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की जमीन बिना उसकी जानकारी के किसी अन्य को हस्तांतरित हो गई है।

मामला जब खुला तो उच्च अधिकारियों के द्वारा इस पर जांच बैठा दी गई। मालूम हो कि भीमताल में कई जमीन ऐसी हैं जो कि मकान बनाने के लिए लोगों ने खरीदकर बिना चारदीवारी के छोड़ा है। ऐसे में अब इन लोगों को भी अपनी भूमि बिना उनकी जानकारी के किसी को हस्तांतरित होने का डर सताने लगा है, इसलिए सभी लोग जो वर्तमान समय में अपनी जमीन में नहीं आ सकते हैं वे भी अपने रिश्तेदार और दोस्तों से जमीन में अपनी जमीन की जानकारी लेने में जुटे हैं।

वहीं इसी क्षेत्र में लोगों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों के द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्माण कार्य रुकवाने के बावजूद सील तोड़कर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।


मामला संज्ञान में था। जमीन को सरकार अपने अधिकार में ले इसके लिए मेरे कार्यालय से प्रपत्र भेज दिए गए हैं। 
-प्रमोद कुमार, उपजिलाधिकारी, नैनीताल 


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायतकर्ता मेरे पास आएगा तो अवश्य कार्यवाही की जाएगी। 
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत 

संबंधित समाचार