मुरादाबाद : गांव राई भूड़ में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने घर में कर दिया बंद...कई घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव राई भूड़ के मझरा मुनीमपुर में तेंदुआ आ जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। गांव निवासी मोहित यादव शुक्रवार सुबह जब टहलने निकला तो, तभी उसकी नजर उनके घर के जीने पर पढ़ी। सीढ़ियों से तेंदुआ नीचे आता दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही मोहित के होश उड़ गए। मोहित की चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
मुरादाबाद : गांव राई भूड़ में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने घर में कर दिया बंद...कई घंटे तक मची रही अफरा-तफरी#MoradabadNews #Moradabad #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/4Oa2Fw2aCr
— Amrit Vichar Moradabad (@amritvicharmbd) January 7, 2024
इसके बाद लाठी, डंडों और चारपाई की मदद से इलाके के लोगों ने तेंदुए को भूसे की कोठरी के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद तेंदुए के होने की सूचना वन विभाग को दी गई। करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद खिड़की दरवाजे बंद कर जाल बिछाकर बमुश्किल आठ घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया। इस दौरान ग्रामीण सुबह से दोपहर तक तेंदुए के खौफ के साए में रहे।
मुरादाबाद : गांव राई भूड़ में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने घर में कर दिया बंद...कई घंटे तक मची रही अफरा-तफरी #MoradabadNews #Moradabad #AmritVicharNews #AmritVichar pic.twitter.com/aNRtfpDpaU
— Amrit Vichar Moradabad (@amritvicharmbd) January 7, 2024
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे ने रोक दी ट्रेनों की रफ्तार
