बहराइच: अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए इंजीनियर दंपती, पयागपुर में हुआ जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। शहर के रायपुर राजा निवासी इंजीनियर दंपती अपने बच्चों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए हैं। इंजीनियर दंपती का जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिले के रायपुर राजा छोटी बेरिया निवासी आर्किटेक्ट प्राची श्रीवास्तव, इंजीनियर पति पुष्कर पांडेय पुत्री प्रणिका, और आदित्य के साथ रविवार की सुबह 4 बजे  छोटी बेरिया माता मंदिर पुलिस लाइन से अयोध्या श्रीधाम के लिए पैदल प्रस्थान किया।

भगवान श्रीराम के प्रति असीम श्रद्धा रखने वाले इंजीनियर दम्पति का कहना है कि दशकों बाद यह सुअवसर आया है कि अयोध्या श्रीधाम के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहें है। इस सुखद घड़ी का साक्षी बनने हम पैदल यात्रा पर निकले है।

06

हाथों में भगवान श्रीराम की मूर्ति छपे भगवा झंडा लिए युगल दम्पती जय श्रीराम का उदघोष करते 11 बजे पयागपुर स्थित पैतौरा चौराहा पर पहुँचे, जहां भूपगंज बाजार के युवा दानेंद्र शर्मा, पप्पू तिवारी, गोविंद बिहारी शुक्ल,अतुल केडिया, पंकज कसेरा, लालिन्दर शर्मा, आनन्द शुक्ला सहित दर्जनों लोगों ने फूल मालाओं के साथ राम नाम वस्त्र आदि भेंटकर उनका स्वागत किया।

आर्किटेक्ट दंपती ने बताया की उनकी यात्रा सोमवार सुबह श्री अयोध्या धाम पहुंचेगी, जहां राम मंदिर व हनुमानगढ़ी दर्शन कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए ठहरेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य ऐसे लोगों को जगरूक करना है जो कहते हमें समय नहीं मिल पा रहा है। इंजीनियर दम्पती का कहना है कि अपने आराध्य के लिए समय न निकाल सकें तो मानव जीवन व्यर्थ है।

यह भी पढ़ें:-बीस जनवरी से अयोध्या में नहीं कर सकेंगे एंट्री, बस और ट्रेन की बुकिंग हो रही कैंसिल, सिर्फ इन्हें मिलेगा प्रवेश

संबंधित समाचार