हरदोई: झपट्टा मार गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल व नगदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोबाइल छीनने और चैन स्नैचिंग करने में माहिर हैं तीनों युवक

हरदोई। सुरसा पुलिस ने झपट्टा मार कर मोबाइल छीनने और फिर लैपटॉप से उसका लॉक तोड़ कर नगद करने वाले गैंग के तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 6 मोबाइल,एक लैपटॉप और बाइक के अलावा 89 सौ की नगदी बरामद की गई है।

बताया गया है कि पिछले साल 7 नवंबर को सुरसा थाने के गड़रिया पुरवा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसकी बुज़ुर्ग मां घर के बाहर बैठी हुईं थीं,उसी बीच बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने उनके गले में पड़ी सोने की चैन छीन कर भाग निकले। पुलिस ने दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रविवार को एसएचओ सुरसा इन्द्रेश कुमार यादव को पता चला कि तीन शातिर युवक ढोलिया चौराहे के पास से हो कर किसी वारदात की फिराक में जा रहे हैं। एसएचओ श्री यादव ने अपनी टीम के साथ वहां घेराबंदी करते हुए बाइक सवार कोतवाली देहात के रामनगर निवासी अंकित पाल पुत्र खुशीराम, उसी गांव के अमन वर्मा पुत्र राजकुमार और बनियानी पुरवा नानक गंज झाला निवासी ऋषि पुत्र बालकराम को दबोच लिया। तीनों युवकों के पास से झपट्टा मार कर छीने गए 6 मोबाइल, एक लैपटॉप, 89 सौ की नगदी और बाइक बरामद की है।

उन युवकों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग मोबाइल छीन कर इसी लैपटॉप से उसका लॉक तोड़ कर दूसरे के हाथ बेंचने का धंधा करते हैं। उन्होंने कुबूल किया कि उन्ही ने गड़रिया पुरवा में चैन स्नैचिंग की थी। छानबीन करने पर उनके पास बाइक के काग़ज़ भी नहीं मिले, जिससे साबित होता है कि उसे कहीं से चोरी किया गया था। फिलहाल पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: गोंडा: पासपोर्ट सत्यापन में वसूली की शिकायत मिली तो आधी रात थाने पहुंच गए एसपी, एसएचओ व सिपाही को किया लाइन हाजिर, हड़कंप

संबंधित समाचार