Kanpur में इतने करोड़ रुपये से बिजली और होगी स्मार्ट… स्काडा से सप्लाई, हाईटेंशन लाइन सुधार और बिछ रही भूमिगत केबिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 639 करोड़ से बिजली व्यवस्था होगी स्मार्ट।

कानपुर में 639 करोड़ से बिजली व्यवस्था होगी स्मार्ट। स्काडा से सप्लाई, हाईटेंशन लाइन सुधार और भूमिगत केबिल बिछ रही।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में बिजली के फाल्ट दूर करने और निर्बाध आपूर्ति के लिए केस्को वितरण व्यवस्था का कायाकल्प करने में जुटा है। इसके तहत सबस्टेशनों को स्काडा से जोड़ने  नई हाईटेंशन लाइनें डालने के साथ भूमिगत केबिल बिछाने का काम चल रहा है।  

केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत शहर में लॉस रिडक्शन प्रोजेक्ट के काम कराए जा रहे हैं। इसमें 477 करोड़ रुपये से बिजली चोरी व लाइन लॉस रोकने के लिए एलटी लाइनों को एबी केबिल में बदलने के साथ भूमिगत पॉवर सप्लाई नेटवर्क बिछाया जा रहा है। जल्दी ही पुरानी व जर्जर एलटी लाइन हटाई जाएंगी। नई केबिल में कटियाबाज कटिया नहीं डाल सकेंगे। 

केस्को के शहर में 94 सबस्टेशन हैं। इनको पनकी, आजाद नगर, जवाहरपुरम, बिठूर, नौबस्ता, दादानगर, मेहरबान सिंह का पुरवा, कृष्णा नगर, दक्षिण क्षेत्र व रूमा आदि 220 व 132 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से 33 केवी लाइनों के जरिए आपूर्ति मिलती है। लेकिन  पुराने तारों की वजह से फॉल्ट होते हैं और लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए 162 करोड़ रुपये से 268 किलोमीटर लंबी नई 11 केवी लाइन बनाई जाएगी। 

केस्को 254 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन का पुनर्निमाण कराएगा। 162 करोड़ रुपये से 268 किलोमीटर लंबी 11 केवी नई लाइन बनाई जाएगी और 286 किलोमीटर तक बदली जाएगी। नई लाइनें बनने से ब्रेकडाउन में कमी आएगी और वैकल्पिक सिस्टम तैयार हो जाएगा। इससे 33 केवी सबस्टेशन व 11 केवी फीडर बंद होने पर एक साथ हजारों घरों की बिजली जाने की समस्या दूर हो जाएगी।- श्रीकांत रंगीला, मीडिया प्रभारी, केस्को।

ये भी पढ़ें- Good News: कानपुर के चमड़ा कारोबारियों के लिए खास खबर… जर्मनी से शहर को 25 हजार बेल्टों का मिला ऑर्डर

 

संबंधित समाचार