बहराइच: पावर कट हुई तो ट्रैक पर ही खड़ी हो गई ट्रेन, घंटों लगा रहा सड़क पर जाम, राहगीर रहे परेशान
20 मिनट बाद शुरू हो सका आवागमन
जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर सोमवार सुबह रेलवे विद्युत लाइन सप्लाई कट होने से रेलवे फाटक संख्या 295 A पर चीनी मिल के निकट एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हो गई। इससे 20 मिनट तक गेट पर ट्रेन खड़ी रही। जरवल रोड जरवल बाईपास मार्ग पर सैकड़ो वाहन गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़े होने से जाम लग गया।
लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर सोमवार सुबह 7.18 बजे विद्युत लाइन ओएचई पावर ट्रिप हो गई। पावर कट होने से रेलवे फाटक संख्या 295A पर डाऊन लाईन दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रक्सौल तक जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे फाटक व आउटर सिग्नल से पहले खड़ी हो गई।
अचानक प्रखंड पर ट्रेन रुकने से जहां यात्रियों में हलचल मच गई। वहीं जरवल रोड जरवल बाईपास मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य वाहनों का जाम लग गया। दिल्ली से सीतापुर रेलवे लाइन से होते हुए गोंडा की ओर जाने वाली डाऊन सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हो गई।
ड्यूटी पर तैनात गेटमैन पंकज गुप्ता ने बताया कि विद्युत सप्लाई अगर 10 सेकंड के लिए कट हो जाए तो ट्रेन का पावर डाउन हो जाता है। पावर प्रेशर डाउन होने पर ट्रेन के चक्का में ब्रिक चिपक जाती है, जिससे चक्का जाम हो जाता है। लाइट सप्लाई तुरंत चालू होने पर थोड़ा समय लगता है। उन्होंने बताया कि पावर प्रेशर बनने के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
यह भी पढ़े: प्रयागराज: शूटर लवलेश, सनी और अरुण के मामले में फिर टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली hearing
