पीलीभीत: एसओ और नायब तहसीलदार को नोटिस, एसडीएम बोले- तालाब कब्जा हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: उप जिलाधिकारी बीसलपुर ने बरखेड़ा स्थित तालाब की खाली कराई गई बेशकीमती जगह पर दोबारा कब्जा होने के मामले में एसडीएम सख्त हुए हैं। मामले में बरखेड़ा थानाध्यक्ष और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी किया है।

बता दें कि बरखेड़ा स्थित भूमि गाटा संख्या 46 पर स्थित तालाब के आगे बनी दुकानों को  तुड़वा दिया गया था। कुछ लोगों ने तालाब की जगह पर कब्जा करना शुरू कर दिया था।  मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम महिपाल सिंह ने  इस मामले में सख्ती अपनाई है।

बरखेड़ा थाना प्रभारी मृदुल कांत शुक्ला व बरखेड़ा क्षेत्र के नायब तहसीलदार रमेश चंद को नोटिस जारी कर तालाब की खाली कराई गई जगह पर दोबारा कब्जा होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि तालाब की जगह पर अवैध कब्जा होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसे लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट कर फाड़ दिए सरकारी अभिलेख, अब सात नामजद पर FIR

संबंधित समाचार