कासगंज: फरियादियों की समस्या सुनकर हर संभव की जाए मदद, एसपी ने गंजडुंडवारा कोतवाली का किया आकास्मिक निरीक्षण
खामियां मिलने पर शीघ्र सुधार लाने के दिए निर्देश
कासगंज, अमृत विचार। मंगलवार को एसपी ने गंजडुंडवारा कोतवाली का आकास्मिक निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण से पुलिस में सतर्क दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही फारियादियों की हर संभव मदद को कहा।
एसपी अपर्णा रजत कौशिश द्वारा कोवताली गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चैक किया गया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए व उनकी समस्या को सुनकर हर संभव मदद की जाए।
इसके बाद एसपी ने कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर को भी चैक किया गया। जिसमें खामियां देखने को मिलीं, एसपी पुलिस अधिकारियों को शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों के रख रखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए । फिर एसपी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह, मैस का निरीक्षण कर साफ सफाई को दुरस्त रखने को कहा। सीओ पटियाली विजय राणा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- कासगंज: शहर में एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च, बस्तियों और बाजारों में भ्रमण कर देखी सुरक्षा व्यवस्था
