गोंडा: बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक को मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाप्रबंधक ने जताया आभार,कहा- आमंत्रण मिलना सौभाग्य की बात 

बभनान, गोंडा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक को निमंत्रण पत्र भेजा गया है‌। संघ के सह प्रांत प्रचारक ने चीनी मिल पहुंचकर महाप्रबंधक को निमंत्रण पत्र दिया।‌

अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कड़ी में अब आमंत्रण पत्र दिया जाने लगा है। आमंत्रण के इस क्रम मे बभनान सुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक डाॅ अजय कुमार द्विवेदी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में निमंत्रित किया गया है‌। सह प्रांत प्रचारक संजय, मुख्य प्रा संपर्क गंगा सिंह, विभाग प्रचारक गोंडा कोमल सिंह और अमन ने चीनी मिल पहुंचकर महाप्रबंधक को निमंत्रण पत्र दिया।

निमंत्रण पत्र मिलने पर महाप्रबंधक डा इजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धांत दुबे के द्वारा भेजे गए अनादिक निमंत्रण पत्र को लेकर राम मंदिर उद्घाटन के लिए उन्हे आमंत्रित किया गया है।

उन्होने कहा भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र आना बड़ा ही सौभाग्य पूर्ण है। जन्म जन्मांतर का पुण्य फल से ऐसे अवसर की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर चीनी मिल के श्रम अधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, आर आर सिंह, शक्ति सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: ई-रिक्शा और कार में आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत, हादसे में पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल, कोहराम

संबंधित समाचार