Reels बनाने से पति ने किया मना, पत्नी ने रची ऐसी साजिश...कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेगूसराय। सोशल मीडिया पर रील्स बनाना आम बात है लेकिन अगर लत जाए और किसी की जान ले ली जाए तो ये हैरान करने वाली बात है, कुछ ऐसा ही मामला बिहार के बेगूसराय से आया है। एक महिला ने रील्स के खातिर अपने पति की ही हत्या कर दी। जानकर आपको यकीन तो नहीं होगा, लेकिन मृतक के परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि पति महेश्वर राय ने अपनी पत्नी को रील्स बनाने के लिए मना किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बता दें, बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र महेश्वर राय की शादी छह साल पहले बेगूसराय जिले के फफौत गांव निवासी रानी कुमारी से हुई थी, दोनों का एक बच्चा भी है। मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि शादी होने के कुछ साल तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन जब रानी कुमारी को रील्स बनाने की लत लग गई तो महेश्वर उससे मना करता था कि रील्स ना बनाए। रील्स बनाने को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था।

आरोप लगया कि महेश्वर राय अपनी ससुराल में पत्नी के कहने पर गया था और उसकी पत्नी समेत ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- VIDEO:क्या आप जानते हैं गायिका गीता रबारी के बारे में?...जिनका पीएम मोदी ने शेयर किया यह भजन

संबंधित समाचार