शुरू हुई एकेटीयू की विषम सेमेस्टर के प्रथम चरण की परीक्षा
अमृत विचार लखनऊ: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2023-24 की विषम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर के प्रथम चरण की परीक्षा के पहले दिन कैरी ओवर परीक्षा मंगलवार को पूरे प्रदेश में आयोजित हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान कुल करीब 5 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने परीक्षा केंद्रों की जानकारी लेकर चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया।
वहीं, परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के जरिये विश्वविद्यालय से हुई। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए सेंटर पर कैमरे से निगरानी की गयी. कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्र देखे गये। बता दें कि परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 123 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात हैं। इस बार परीक्षा में सवा लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
ये भी पढ़े:- लखनऊ में उतरने को तैयार हैं लड़ाकू विमान, बूचड़ी ग्राउंड हुआ ओके, 14 जनवरी सेना करायेगी देश की सुरक्षा का एहसास
