Kanpur: हैलट में जलकल विभाग की सुस्ती से परेशान मरीज व तीमारदार, प्राचार्य ने जल्द पाइप लाइन डालने के दिए आदेश...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हैलट अस्पताल में जलकल विभाग की सुस्ती से मरीज व तीमारदार परेशान हैं।

कानपुर में जलकल विभाग की सुस्ती देखने को मिल रही है। जिससे मरीज व तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। हैलट अस्पताल में पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है, लेकिन कार्य की गति धीमी होने की वजह से मरीज व उनके तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। खुदाई में निकली मिट्टी सड़क पर पड़ी होने से बारिश के पानी में मरीज व तीमारदारों को फिसलने का डर है। लेकिन इसकी परवाह लगता है कि जलकल विभाग को नहीं है। 

हैलट अस्पताल के परिसर में करीब एक माह से पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है, जो बाल रोग अस्पताल के सामने से हैलट इमरजेंसी के पीछे बनी टंकी तक होनी है। लेकिन यह कार्य धीमी गति से होने की वजह से हैलट में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह खुदाई कार्य अब इमरजेंसी तक पहुंच गया है, लेकिन जलकल के कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे को बंद नहीं किया जा रहा है। 

वहीं, बारिश की वजह से मिट्टी सड़क तक फैलने से स्ट्रेचर, व्हीलचेयर आदि से मरीजों को वार्ड से जांच कराने जाने व आने में परेशोनी हो रही हैं। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला मंगलवार शाम को हैलट इमरजेंसी पहुंचे, यहां पर मौजूद ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने और पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। 

साथ ही कहा कि काम पूरी गुणवत्ता पूर्ण किया जाए, ताकि भविष्य में दिक्कत न हो और खुदाई में जिन पाइप को भी क्षति हुई उनको तत्काल दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सड़क दुरस्तीकरण, नाले की मरम्मत कार्य आदि का भी जायजा लिया। ताकि बारिश का पानी परिसर में न भर सके। जलकल विभाग के जेई जेपी राय के मुताबिक करीब 380 मीटर में पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। इसकी लागत 44 लाख रुपए है। कार्य को जल्द पूरा करा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Banda: अमृत विचार की खबर का असर: बारा-गलौली पांटून पुल पर ट्रैक्टर पलटने की जांच में मिलीं खामियां...

संबंधित समाचार