नैनीताल माल रोड पर बनेगा Pink Toilet
नैनीताल, अमृत विचार। माल रोड पर नानक होटल के समीप महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाया जाएगा। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि नगर पालिका ने पुराने शौचालय को केवल महिलाओं के लिए जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण से करीब 25 लाख का बजट भी मिल चुका है।
उन्होंने बताया कि बाहरी शहरों से तमाम पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। शहर में सार्वजनिक शौचालय तो है, मगर ऐसे शौचालय नहीं जो केवल महिला पर्यटकों के लिए हो। जिससे कई बार शिकायत भी मिलती है। बताया कि महिला पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए मालरोड पर नानक होटल के समीप के शौचालय को हाईटेक बनाया जाएगा।
