हल्द्वानी: अश्लीलता की, फिर गोली मारने की धमकी दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्यूशन जा रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

मामले में कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा, बीते वर्ष 20 जुलाई की शाम उसकी बेटी ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में शिवकुश सक्सेना नाम के व्यक्ति ने उसके साथ अश्लीलता शुरू कर दी।

उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे गोली मार देगा। इस मामले में पुलिस इसी वर्ष एक जनवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार