बरेली: कोल्ड डायरिया का हमला तेज, 9 बच्चों में पुष्टि, 5 निमोनिया ग्रसित
बरेली, अमृत विचार। जिले में ठंड की वजह से बच्चे कोल्ड डायरिया और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुधवार को 14 बच्चे भर्ती थे जिनमें सबसे अधिक नौ कोल्ड डायरिया और पांच में निमोनिया की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के डॉक्टर के अनुसार दिसबंर तक अधिकांश बच्चे बुखार से ग्रसित मिल रहे थे लेकिन अब ठंड बढ़ने के बाद से बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। रोजाना बच्चों की ओपीडी में 100 से 120 मरीज आ रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
छह महीने तक बच्चों को सिर्फ स्तनपान कराएं। इससे अधिक उम्र के बच्चों को पीने के लिए गुनगुना पानी दें। इसके अलावा तरल पदार्थ वाली चीजें खाने में ज्यादा दें। दस्त आने पर ओआरएस का घोल पिलाना शुरू कर दें। बच्चों वाले कमरों में ज्यादा लोग एक साथ न रहें। बच्चों के कपड़े और बिस्तर साफ रखें और ताजा बना भोजन ही खिलाएं।
ये भी पढ़ें: बरेली: चलने के लिए नहीं... जेब भरने के लिए बन रही है सड़क
