अमरोहा : पति ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम
अमरोहा। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी निजी सुरक्षा गार्ड किशोरी लाल के बेटे विनय (26) की शादी छह साल पहले क्षेत्र के गांव पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा(24) के साथ हुई थी। आंचल शर्मा पर दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी चार साल की है। जबकि छोटा बेटा दो साल का है। विनय कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया गया कि लॉकडाउन के समय पर कोचिंग सेंटर बंद हो गया था। जिसके बाद से विनय घर पर ही थे। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।
बुधवार की रात विनय ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा और मां सुशीला के साथ चाय पी थी। इस दौरान आंचल शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा भी आए हुए थे। किशोरी लाल अपने समधी नरेंद्र शर्मा के साथ घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। तभी विनय ने रात लगभग 11 बजे अपनी पत्नी आंचल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: एक साथ उठे चार जनाजे, हर आंख हुई नम, गांव में छाया मातम
