रुद्रपुर: सन्नी सिंह मौत प्रकरण में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। लालपुर के रहने वाले सन्नी सिंह की गोली लगने से मौत प्रकरण में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के बाद यह जानने की कोशिश करेगी कि तमंचा कहां से और किसने दिया था। इसके अलावा गोली चलने की वजह क्या रही होगी। इसके साथ ही पुलिस ने अपनी तफ्तीश को शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी जग्गू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा सन्नी सिंह जो कि 17 वर्षीय नाबालिग था। वह किसी जानने वाले से एक देसी तमंचा लेकर आया था और पिछले दो दिनों से तमंचा लेकर घूम रहा था। बताया कि नौ जनवरी की शाम साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त हर्षित निवासी मलसा गिरधरपुर से मिलने गया था और दोनों दोस्त खेत में घूमने गए हुए थे। बताया कि जब तमंचे का प्रयोग किसी जानवर को मारने के लिए किया गया,तो तमंचा नहीं चला। जिसके बाद सन्नी व हर्षित अपने गांव घर लौटे और तमंचे की पड़ताल करने लगे कि अचानक तमंचे से गोली चल गई और गोली सन्नी के सीने में जा लगी। यह वारदात गांव के ही रवि कुमार के सामने घटित हुई। घायलावस्था में सन्नी को दोस्त हर्षित रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरातन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही प्रारंभिक पड़ताल में मृतक के दोस्त हर्षित को हिरासत पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ आरोपी से यह जानने की कोशिश करेगी कि तमंचा जांच करते वक्त गोली कैसे चली और 12 बोर के तमंचे को नाबालिग के हाथ में किसने और क्यों दिया था। पुलिस ने जांच करते हुए जल्द खुलासे का दावा किया है।
-------------------
कोट
सन्नी की गोली लगने से मौत मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चाचा की तहरीर पर गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्योकि तमंचा मृतक का ही था और मृतक को तमंचा किसने और क्यों दिया था। इसके अलावा तमंचे से गोली हर्षित के हाथ से चली या फिर उस वक्त मौके पर और भी कोई मौजूद था। इन सभी बिंदुओं पर पुलिस आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा किया जाएंगा।
