रुद्रपुर: ट्रेन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मानवाधिकार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पीएनबी बैंक के सेवानिवृत्त डीजीएम के बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी निवासी मानव अधिकार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका सक्सेना और पीएनबी बैंक के सेवानिवृत्त डीजीएम विजय कुमार सक्सेना का इकलौता बेटा 27 वर्षीय ईशांश उर्फ शानू सक्सेना बुधवार की शाम को अपनी स्कूटी से व्यवसाय के सिलसिले में रुद्रपुर आया और जयनगर से काम निपटाकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था कि जैसे ही साढे नौ बजे स्कूटी सवार छतरपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचा ही था कि अचानक वह पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा और आनन फानन में परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अविवाहित था और इकलौता बेटा होने के कारण सभी का चहेता भी था। युवक की मौत के बाद मृतक की मां बेसुध हो गई है,जबकि पिता गमजदा हो गए है।

संबंधित समाचार