रुद्रपुर: 470 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अयोध्या पहुंचेगे सुशील गाबा
रुद्रपुर, अमृत विचार। राम की भक्ति में लीन भाजपा नेता की आठ जनवरी की सुबह तीन ब बजे अचानक नींद खुली और सुबह आठ बजे सुशील गाबा ने अयोध्या पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया। बस क्या था कि पैदल यात्रा के चौथे दिन गाबा शाहजहांपुर-लखनऊ हाईवे पर अयोध्या मंदिर निर्माण का संदेश देते हुए पैदल पहुंच चुके है।
जिस की इलाके में चर्चाएं जोरों पर है। गाबा से हुई बातचीत में बताया कि प्रभु श्री राम हिंदू समाज के आराध्या है और वर्षो से राम मंदिर का सपना देख रहे करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार हुआ है। यहीं कारण है कि अचानक सोते वक्त अयोध्या मंदिर तक पैदल यात्रा करने का भाव मन में आया और राम की कृपा से पैदल यात्रा शुरू की।
बताते चले कि आठ जनवरी को भाजपा नेता सुशील गाबा ने आठ बजे परिवार से अयोध्या मंदिर तक पैदल यात्रा करने का प्रस्ताव रखा और फिर राम ध्वज लेकर अयोध्या मंदिर निर्माण का उद्घाटन होने से पहले अयोध्या पहुंचने का संकल्प लेते हुए पैदल यात्रा शुरू कर दी। यात्रा के चौथे दिन फोन पर सुशील गाबा से हुई बातचीत में गाबा ने बताया कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार ने बाबरी मस्जिद व राम मंदिर मुद्दे का समाधान निकाला और अयोध्या मंदिर का निर्माण करवाया। जो कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र रहेगा।
जिस प्रकार वर्षो से हिंदू समाज रा म मंदिर निर्माण का सपना देख रहे थे। उसे साक्षात दर्शन करने का समय आ चुका है और 22 जनवरी को मंदिर निर्माण के बाद उद्घाटन कार्यक्रम देखना ही उनका लक्ष्य था और उसे प्रभु राम की कृपा से पैदल यात्रा करके पूर्ण किया जाएंगा। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी तक वह रुद्रपुर से अयोध्या तक की 470 किलोमीटर की दूरी क र लेगे और भव्य राम मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेगे।
