बरेली: पुरानी पेंशन नहीं हुई बहाल तो रेल का होगा चक्का जाम, भूख हड़ताल के आखिरी दिन डीआरएम कार्यालय पर जुटे रेलकर्मी
बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली के लिए यूनियनों ने गुरुवार को इज्जतनगर मंडल कार्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि अब मांगें नहीं मानी गईं तो रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा।
क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल के आखिरी दिन सैकड़ों रेलवे कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में डटे रहे। रेलवे कर्मचारियों के अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों ने भी भूख हड़ताल में हिस्सा लिया।
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि अगर अभी सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो निश्चित ही रेलों के चक्के जाम किए जाएंगे।
गुरुवार को नरमू के क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक ने की। इस दौरान मंडल मंत्री कामरान अहमद, वीएन सिंह, राम किशोर, रोहित कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सुनील कुमार जैन, प्राथमिक शिक्षक संघ से नरेश गंगवार, केसी पटेल, अनुपम गंगवार, आयकर कर्मचारी महासंघ से अरुण जायसवाल, राजस्व आमीन संघ से सर्वेश शर्मा, अटेवा से रूप किशोर के अलावा रईस अहमद, जगवीर सिंह यादव, हरीश भारती, रिया सिंह, सोमनाथ बनर्जी, महीप कश्यप, ताजुद्दीन खां, इंदर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: आयुष्मान योजना: सीएम की सख्ती के बाद निजी अस्पतालों को नोटिस, गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी
