बहराइच: नशे की लत को पूरा करने के लिए की थी शिव मंदिर में चोरी और तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में बुधवार की रात अराजक तत्व ने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दानपात्र को भी तोड़ दिया था पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के माल गोदाम रोड और एचडीएफसी बैंक के निकट भगवान शिव का मंदिर स्थापित है। मंदिर में बुधवार देर रात को कुछ अराजक तत्व पहुंच गए। सभी ने भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया था। इसके बाद एक मंदिर से दान पात्र भी तोड़ दिया था।

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम खुलासे के लिए लगी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के निकट से थाना क्षेत्र के पोखरा पचपकडी गांव निवासी वशीर पुत्र रसूल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है।

नशे की की लत को पूरा करने के लिए मंदिर से चोरी की और मंदिर में तोड़फोड़ की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह, निरुपम दूबे और जय चंद्र गौड़ शामिल रहे।

यह भी पढे़ं: रामलला के भोग के लिए आगरा में तैयार हो रहे 56 प्रकार के पेठे, रंग देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, जानिये कैसे आया विचार?

संबंधित समाचार