रुद्रपुर: कंपनी का फ्रिज ठीक करने के नाम पर ठगे 1.85 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एक नामी गिरामी कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर फ्रिज ठीक करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 सितंबर को एक नामी गिरामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का फ्रिज खराब होने के कारण उसने गूगल के माध्यम से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कॉल की और फ्रिज खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई। कुछ देर बाद एक कॉल आयी जो खुद को कंपनी का कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताया। कॉलर ने फ्रिज का कंप्रेसर खराब होने की बात कही और एक एप्लीकेशन को डाउनलोड कर शिकायत दर्ज करने को कहा। साथ ही पांच रुपये डालने की बात कही।

इसके बाद जब बेटे ने पांच रुपये दिए गए खाते में डाले तो कुछ ही देर बाद फ्रिज ठीक करने के लिए मिस्त्री भेजने का आश्वासन दिया। आरोप था कि 6 सितंबर की सुबह फोन पर लगातार सात बार ऑनलाइन खाते से नकद निकासी का मैसेज आया। जब पड़ताल की तो पता चला कि खाते से 1.89 लाख रुपये की धनराशि को कुटरचित तरीके से निकाल ली गई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका