हरदोई : मैनेजर को पेट्रोल पम्प पर पड़ा Heart attack, मेडिकल कालेज के रास्ते में तोड़ा दम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पेट्रोल पम्प पर ड्यूटी कर रहे मैनेजर को वहीं दिल का दौरा पड़ गया। इसका पता होते ही आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा था, लेकिन उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मामला बिलग्राम रोड के एक पेट्रोल पम्प का बताया गया है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के दिबियापुर फत्तेहपुर निवासी जगरूप बिलग्राम रोड पर एक पेट्रोल पम्प पर मैनेजर था। जैसा कि बताते है कि शुक्रवार की सुबह वह ड्यूटी पर था,उसी बीच उसके सीने में दर्द होने लगा। इसका पता होते ही वहां पेट्रोल पम्प के सारे कर्मचारी इकट्ठा हो गए। उसके घर वालों को जानकारी दी गई। जगरूप के पुत्र मुकेश ने बताया कि उसके पिता को पहले से हार्ट की प्राब्लम थी। इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जगरूप के दो बेटे मुकेश व संजय हैं। इसका पता होते ही जगरूप के घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें -बरेली: सेफ सिटी का सच... पुलिस के भरोसे में दोबारा चोरी, दो लाख की और चोट

संबंधित समाचार