रामपुर: दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। उसने शहजादनगर थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही महिला ने जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी एक साल पहले बरेली के थाना फतेहगंज के गांव टूलिया निवासी तस्लीम से की थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा,लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे।

 जून माह में महिला को ससुरालियों ने भगा दिया था। जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। उसके बाद ससुराली फिर से महिला को सझमौता करने के बाद बुलाकर ले गए। जहां कुछ दिनों के बाद जेठ ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जेठ ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही ससुरालियों से शिकायत करने पर उसको भगा दिया।उसके बाद महिला मायके आ गई। जहां उसने सारा मामला परिजनों को बताया। उसके बाद वह लोग उसको थाने ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तस्लीम,बुंदन, आसिफ, मोबीन, सोनू, भूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : स्वामी विवेकानंद ने अपने कार्य व जीवन आदर्श से पूरी दुनिया को किया प्रभावित

संबंधित समाचार