बदायूं: लैबों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती शुरू, रजिस्ट्रेशन न दिखाने पर चस्पा किया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जिले में फर्जी चल रही पैथोलॉजी लैबों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती शुरू हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डा. पंकज शर्मा ने कई पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण किया जिसमें दो पैथोलॉजी लैब संचालकों के कागज नहीं दिखाने पर नोटिस चस्पा कर जवाब देने को कहा गया है।
जनपद में हर कस्बे में फर्जी पैथोलॉजी लैब चल रही हैं। 

स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से यह धंधा खूब फल फूल रहा है। अब जब डा. पंकज शर्मा को पैथोलॉजी लैब देखने का जिम्मा मिला है तव से जिले में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। पंकज शर्मा ने शुक्रवार को बिल्सी में दो फर्जी पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। लैब चलाने वालों से जब रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा गया तो वह रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा पाए। जिसके बाद एसीएमओ ने पैथोलॉजी लैब पर नोटिस चस्पा करते हुए उसे एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।

एसीएमओ ने कहा कि उन्होंने कई स्थानों पर लैब चेक की कुछ जगहों पर रजिस्ट्रेशन दिखा दिया गया जबकि दो जगह रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाए गए जिस पर उनकी दुकानों पर नोटिस चस्पा करने के बाद सप्ताह भर में जवाब मांगा गया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: माध्यमिक और बेसिक स्कूलों में 14 से 21 तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता