GOOD NEWS: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी ई-बसें, बरेली रीजन को 25 मिलने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: रोडवेज के बेड़े में आठ हजार ई-बसों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद डीजल से चलने वाली बसें हटा दी जाएंगी। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक आरएन वर्मा ने आरएम को चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह चयनित करने को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: किसानों की हो रहीं फसलें बर्बाद, गोशालाओं में अप्रैल तक पांच हजार और भेजे जाएंगे गोवंशीय पशु 

आरएम को भेजे गए पत्र में मुख्य प्रधान प्रबंधक ने कहा है कि परिवहन निगम ने प्रदेश में आठ हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई है। जिसके लिए 100 बसें खरीदने की निविदा गतिशील है। जिसके चलते प्रत्येक क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने का निर्णय लिया गया है।

पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध होने की स्थिति में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक डिपो से डीजल बसें हटा ली जायेंगी। इससे पहले इन डिपो से डीजल बसें संचालित होती रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक डिपो को क्षेत्रीय मुख्यालय पर बनाए जाने की वरीयता दी जाए।

सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। मुख्यालय ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर रिपोर्ट मांगी है। बरेली को पहली खेप में 25 बसों के आवंटन की उम्मीद है। पहले चरण में बरेली और रुहेलखंड डिपो के लिए बसें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि बरेली के लिए कम से कम 25 बसों का आवंटन कराया जाए।

यह भी पढ़ें- बरेली: 28वां उत्तरायणी मेला रंगयात्रा के साथ शुरू, झांकियों ने मनमोहा

संबंधित समाचार