रायबरेली: साईपुर माइनर का गेट चोरों ने किया पार, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसान आक्रोशित
अफसरों की हीलाहवाली से गेहूं और सरसों के खेतों में भरा पानी
जगतपुर, रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ पंप कैनाल से निकलने वाली साईपुर माइनर का गेट अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। रात भर पानी आसपास के खेतों भरता रहा। सुबह तक सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गया। रविवार की सुबह जब किसान पहुंचे खेतों में लबालब पानी भरा देखा तो होश उड़ गए। सूचना के बाद भी विभागीय अफसरों कोई कदम नहीं उठाने से आक्रोशित किसानों जमकर प्रदर्शन किया।

जगतपुर ब्लाक क्षेत्र से गुजरी साईपुर माइनर से आसपास के करीब 20 गांवों के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने साईपुर माइनर का गेट को पार कर दिया, जिसकी वजह से माइनर का पानी किसानों के खेत में जाने लगा। सुबह तक आसपास के सैकड़ों बीघा गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूब गया। सुबह इसकी जानकारी किसानों को हुई तो मौके पर पहुंचकर अपने-अपने खेतों में पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया, लेकिल सफल नहीं हो सके। सूचना के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कदम नहीं उठाने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
किसान राजेंद्र त्रिपाठी, श्रीराम, राजकुमार, राधेश्याम, पंकज, शिव सहाय, राम जी, राकेश त्रिपाठी, विष्णु चंद, जगन्नाथ, राम भवन, राकेश, रामखेलावन, रामदीन, बहादुर, राकेश यादव, शिव बहादुर, फूलचंद, राजन, रामदेव, जगदीश आदि ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
नहर विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। इस बाबत जब एसडीओ शिव शंकर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा गेट खोल ले जाने की बात संज्ञान में नहीं है। अगर किसानों के खेत में जल भराव हो गया तो शीघ्र ही बोरी लगवा कर माइनर को बंद करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या के लिए सीएम लाए बड़ी सौगात, पिंक आटो समेत इलेक्ट्रिक बसों की दी सौगात, डिजिटल टूरिस्ट एप भी किया लॉन्च
