राम आएंगे तो दीप जलाएंगे : लाखों दिये हो रहे तैयार, 22 जनवरी का सभी को बेसब्री से इंतजार
राम सनेही घाट / बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुम्हार बिरादरी के भी भाग्य खुल गए क्योकि 22 जनवरी को जो दुबारा दीपावली मनाई जाएगी। लाखो मिट्टी की दियाली की मांग बढ़ गई ओर जनमानस पूरी तरह दीपावली मानने के लिए कुम्हार के पास मिट्टी की दियाली का ऑर्डर दे रहे हैं जो बनाना शुरू कर दिया हैं। इसे तैयार करने के लिए बड़े पैमाने में कुम्हार रात दिन कार्य में जुटे हुए हैं।

रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत लालपुर मजरे भवनिया पुर खेवली में कुम्हारों के पास बड़ी ही संख्या में मिट्टी के दीयो की मांग बढ़ी है। कुम्हार राजित राम,अवधेश, रमेश का कहना है कि शीतलहर से ज्यादा श्री राम की लहर है दिवाली की तरह ही तैयारी चल रही है और धूम मची है चारों तरफ 1 लाख से ज्यादा दीया का आर्डर है लगभग 25000 से ज्यादा दीया बनकर तैयार हो चुके है। शेष बचे दीया को पूरा करने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे है।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह मुन्ना ने बताया कि मंदिरों मे मिट्टी के दीये जलाया जाएंगे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कुम्हारों को दीया का आर्डर दे दिया गया है।
