Kanpur News: IIT में 21 दिनों में दो आत्महत्याओं के बाद जागा संस्थान, 15 दिनों के अंतराल पर छात्र-छात्राओं की होगी निरंतर काउंसिलिंग...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईआईटी कानपुर में छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग कराई जाएगी।

आईआईटी में 21 दिन में आत्महत्या की दो घटनाओं ने सभी को हिला दिया है। जिसके बाद संस्थान के प्रशासनिक विभाग ने हर 15 दिन में छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग का निर्णय लिया है।

कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी में 21 दिन में आत्महत्या की दो घटनाओं ने सभी को हिला दिया है। जिसके बाद संस्थान के प्रशासनिक विभाग ने हर 15 दिन में छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग का निर्णय लिया है। ताकि सभी की मानसिक स्थिति को जांचा जा सके।

संस्थान की ओर से घटना के बाद आपातकालीन बैठक की गई, जिसमें काउंसिलिंग सेल में सदस्यों की संख्या दोगुनी कर दी है। साथ ही सभी को सक्रिय रहने का आदेश दिया है। ताकि विद्यार्थियों की तनाव और सामान्य जीवन की स्थिति को जाना जा सके और उनको कठिन समय से बाहर निकाला जा सके। 

आदेश के मुताबिक सेल के सदस्य कक्षाओं में, हॉस्टल में, प्रयोगशाला में एक-दूसरे से मिल रहे छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों से एक-दूसरे की सेहत की खबर रखेंगे। संदेह होने पर तुरंत काउंसिलिंग करेंगे। निरंतर रूप से 15-15 दिन में सेल कार्यक्रम का आयोजन करेगी। ताकि छात्रों में पनप रही डिप्रेशन की भावना को खत्म किया जा सके। 

घटना को लेकर आईआईटी प्रशासन ने शोक संदेश भी जारी किया है। संस्थान प्रशासन की ओर से कहा गया कि देश और आईआईटी ने एक प्रतिभा को खो दिया। विकास ने 2021 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक करने के लिए प्रवेश लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Banda: 'भगवान श्री राम आ रहे हैं'...रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जिले में चला स्वच्छता महाअभियान, अभूतपूर्व होगा भगवान का स्वागत...

संबंधित समाचार