अयोध्या-मुंबई हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट से पहुंचे ‘द्रोणाचार्य’, इस वजह देर से पहुंची फ्लाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दिल्ली और अहमदाबाद के बाद अयोध्या से अब मुंबई के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस की पहली फ्लाइट सोमवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। श्रीराम के जयकारे लगाते हुए यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले। इसी बीच महाभारत में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह के एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। 

08
अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह के साथ यात्रियों ने सेल्फी भी ली।


 मौसम की बेरुखी के कारण मुंबई से आने वाली फ्लाइट तकरीबन एक घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 1:48 मिनट पर उड़ी और अयोध्या के एयरपोर्ट 3 बजकर 35 मिनट पर उतरी। यात्रियों ने बताया कि उनका मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से रामनामी व गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया था, यहां कोई भी नहीं दिखा। 

03
आरके पांडेय व उनकी पत्नी शिव कांति पांडेय

 

अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह पहली बार अयोध्या आए हैं। उनका रामलला के दर्शन के साथ ही शूटिंग का भी प्रोग्राम है। इस बीच लोग बारी-बारी से उनके पास आकर फोटो करवाते रहे। आधे घंटे के बाद यहां से मुंबई के लिए भी फ्लाइट टेक ऑफ कर गई। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से यहां एयरपोर्ट मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत में होर्डिंगें लगवाई गई थी।

यह भी पढ़ें:-नीति आयोग का दावा- भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे

संबंधित समाचार