मुरादाबाद में मरीजों के लिए शुरू हुई मैक्स की कैंसर ओपीडी
मुरादाबाद, अमृत विचार। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज ने मुरादाबाद में कैंसर मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू की है। समूह की वाइस चेयरमैन डॉ मीनू वालिया ने इसकी जानकारी दी। बताया कि महीने की हर तीसरे बुधवार को मुरादाबाद केंद्र पर उपलब्ध रहेंगी। वालिया ने कैंसर के इलाज में सकारात्मक बदलाव की चर्चा करती हैं।
कहती हैं कि हमारी टीम मुरादाबाद में बेहतर ओपीडी परामर्श और फॉलो अप की सर्विस देगी। मैक्स मेड़ी सेंटर मुरादाबाद इन सेवाओं को लेकर यहां आई है। उन्होंने बताया कि अब हम उस स्थिति में हैं जहां मरीज के हिसाब से टारगेटेड थेरेपी दी जा रही है। इस थेरेपी में मरीज के अच्छे रिजल्ट आए हैं। मेडिकल सर्जिकल टीम के अलावा रेडिएशन, पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं जो मरीज के सरदार ट्रीटमेंट योजना बनाते हैं।
ये भी पढ़ें:- R Praggnanandhaa: प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड चैम्पियन डिंग लीरेन को धूल चटाई, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
