कांस्टेबल ने हरदोई पुलिस को किया शर्मसार!, पीड़ित से जबरन फोन-पे पर अपने अकाउंट में जमा करा लिए 45 सौ रुपए!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, बिलग्राम पुलिस की अनोखी हरकत से खाकी का सिर शर्म से झुका!

हरदोई। मौसी के घर से लौट रहे युवक से रास्ते में मिले कुछ लोग झगड़ने लगे। इस पर वहां पहुंची पुलिस उस युवक को कोतवाली ले कर पहुंची, जहां उसका मोबाइल जमा कर धारा 151 में चालान कर दिया। निजी मुचलके पर छूटने के बाद वह जब मोबाइल लेने कोतवाली पहुंचा, तो वहां मौजूद कांस्टेबल ने उससे पांच हज़ार रुपये रिश्वत के मांगे, रुपये न होने पर जबरन उसका सीक्रेट कोड नंबर पूछ कर 45 सौ रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिसकी शिकायत बुधवार को एसपी आफिस पहुंची है।

बिलग्राम कोतवाली के बरगावां निवासी राजीव कुमार शुक्ला पुत्र हरिशंकर शुक्ला सोमवार को अपनी मौसी के घर बेहटी खुर्द से वापस लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में मिले कुछ लोग उससे गाली-गलौज करते हुए झगड़ने लगे। उसी बीच वहां तीन कांस्टेबल पहुंच गए। राजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि उसे कोतवाली लाया गया, जहां उसकी 10 हज़ार वाला मोबाइल जमा कर धारा 151 में चालान कर दिया गया। 

तहसील से निजी मुचलके पर छुट कर जब कोतवाली मोबाइल लेने गया तो वहां मौजूद कांस्टेबल ने उससे पांच हज़ार की रिश्वत मांगी। बकौल राजीव, उसने नगद रुपये न होने का हवाला दिया तो एक कांस्टेबल ने उससे जबरन उसका सीक्रेट कोड नंबर पूछा और फोन-पे कर 4500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। राजीव कुमार शुक्ला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढे़ं: बहराइच: विकसित राष्ट्र बनाने में सभी करें सहयोग, दुनिया में बढ़ रहा भारत का दबदबा

संबंधित समाचार