बाराबंकी : अयोध्या में कांग्रेसियों के साथ मारपीट के विरोध में सत्याग्रह
गांधी प्रतिमा के समक्ष गाई रामधुन कहा भाजपाईयों को दे सदबुद्धि
बाराबंकी, अमृत विचार। रामलला के दर्शन को अयोध्या धाम गए कांग्रेसियों के साथ हुई मारपीट काे लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश दिख रहा है। इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष रामधुन गाकर विरोध जताया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा कहा गया है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय, कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के साथ गये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ध्वज वाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ भाजपा एवं संघ के अराजकतत्वों द्वारा की गई मारपीट एवं पार्टी ध्वज को अपमानित करने के विरोध में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन की अगुवाई में गांधी प्रतिमा के सामने भाजपा एवं संघ के अराजकतत्वों को सद्बुद्धि आये और देश में भाईचारा बना रहे इसके लिये रामधुन गाकर प्रार्थना की।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने रामधुन गाने वालों में नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, इजहार सिद्दीकी, अजीत, शिव बहादुर, केसी श्रीवास्तव, रामहरख रावत, अमित मिश्रा, अखिलेश वर्मा, आरिफ, रमेश, सुरेन्द्र, प्रीति, विजयपाल, तस्लीमन, संजीव, कौशल किशोर सहित दर्जनों की कांग्रेसजन शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -सिटी लेबल फेडरेशन का करें गठन : DM barabanki
