रुद्रपुर: तराई में बढ़ी ठंड न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.8 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में पिछले कई दिनों से कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आयी है। बुधवार को तराई में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ दिनों इसी तरह कोहरा छाने और ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

बुधवार को सुबह से तराई में घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और शीतलहर चलती रही। इस कारण लोग आवश्यक काम से बाहर निकले। वहीं जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तराई का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं तराई के वातावरण में नमी की मात्रा 97 फीसदी रही, जबकि दक्षिण पूर्व से 3.3 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। उन्होंने बताया कि विगत दिनों की अपेक्षा आज सबसे अधिक ठंड रही। आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

शीतलहर और कोहरे के चलते कक्षा 12 तक के स्कूल 20 तक बंद

रुद्रपुर। तराई में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कक्षा 12 तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के कारण और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 18 से 20 जनवरी तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक छात्र-छात्राओं के लिए यह अवकाश घोषित किया गया।

संबंधित समाचार