कासगंज: अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

कासगंज, अमृत विचार: थाना ढोलना के गांव रहीमनगर में अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग चपेट में आ कर 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव रहीम नगर निवासी किशोरी लाल की 80 वर्षीय पत्नी दीप कुमारी अपनी झोपड़ी में लेटी हुई थीं। झोपड़ी में ही अलाव के जल रहा था। अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग ल गई। जब तक दीपकुमारी कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और वृद्ध महिला आग की चपेट में घिर गईं।

हवा तेज चलने से लिहाजा आग की विकरालता और बढ़ गई। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में जलकर महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार, लेखपाल अशोक कुमार और तहसीलदार संदीप चौधरी, नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। जानकारी मिलने पर थाना ढोलना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव रहीमनगर में 80 वर्षीय महिला की जलकर मौत हुई है। अलाव से झोपड़ी में आग लग गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है--- अजयवीर सिंह, इंस्पेक्टर ढोलना।

मटर की फली तोड़ने खेत पर गए थे परिजन
परिवार के लोग खेती के काम में लगे हुए थे। उन्हें इस हादसे का कतई आभास नहीं था। देर शाम तक वे खेत मे रहे। वे खेत पर मटर की फली तोडऩे गए थे। महिलाएं और बच्चे भी साथ में थे। जब झोपड़ी में आग की ज्वाला तेज हो गई और झोपड़ी जल गई।

झोपड़ी की आग में ही वृद्धा जल गई। गांव वालों को वृद्धा के बचाव का कोई मौका नहीं मिला। वृद्धा की उम्र अधिक होने के कारण वह भी अपना बचाव नहीं कर पाईं। नाती लवकुश व परिवार के सुमन ने बताया कि इस तरह की घटना का उन्हें कतई आभास नहीं था। झोपड़ी में ठंड से बचाव के लिए रोज ही अलाव जलता था।

दिया मदद का भरोसा
अग्रिकांड की सूचना पर सदर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्रिकांड के मौके को देखा। परिवार के लोगों ने बताया कि झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया। नायब तहसीलदार ने वृद्धा के परिवार का पूरा विवरण लिया। पीडित परिजनों को नायब तहसीलदार अरविंद गौतम ने सहायता का भरोसा दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में है उल्लास- शिक्षा मंत्री 

संबंधित समाचार