कासगंज: भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में है उल्लास- शिक्षा मंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कासगंज में केंद्र और राज्य सरकार की नीतिया गिनाईं। वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कासगंज में मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे। यहां साफ सफाई के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा देश भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उल्लास में डूबा हुआ है।

सरकार के मंत्री संदीप सिंह  ने भाजपा नेताओं ओर कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर शहर के अहरौली गांव मे स्थित मां काली के मंदिर परिसर मे साफ सफाई कर कूड़ा उठाया। मंदिर परिसर ने सफाई कर राज्यमंत्री ने लोगो को अपने अपने आसपास स्थित मंदिरो मे सफ सफाई करने का संदेश भी दिया। एक भाजपा कार्यकर्ता की दिवार पर कमल का फूल बनाकर एक बार फिर मोदी सरकार का नारा दिया। 

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंदिरो में साफ सफाई करके विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री ने भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत ओर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, ब्लॉक प्रमुख यशवीर कुमार,  मनोज शर्मा सहित तमाम भाजपा नेताओं के साथ मिलकर शहर के मां काली मंदिर मे सफाई की।

मंदिर परिसर मे कूड़ा उठाकर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया। वही मंदिर परिसर में सफाई करने के बाद मंत्री मंदिर के समीप स्थित एक भाजपा कार्यकर्ता की मकान की दीवाल पर अपने हाथों से पेंटिंग कर कमल का फूल बनाकर एक बार देश मे फिर से मोदी सरकार का नारा दिया।

यह भी पढ़ें- कासगंज: 63 में से सिर्फ निगम की 33 बसों में लगा म्युजिक सिस्टम, कैसे गुनगुनाएंगे यात्री श्रीराम के भजन?

संबंधित समाचार