गौतमबुद्धनगर : होटल में महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। जिले के नोएडा में थाना जारचा पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जारचा थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके गांव में ही रहने वाले मोहन ने एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया तथा उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात मोहन को गिरफ्तार कर लिया, उसे आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ें -गोलियों की तड़तड़ाह से गूंजा चंदौली: पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 6 फरार
