हल्द्वानी: 10 माह बाद भी नहीं डाकघर में नहीं पहुंचा 10 रुपये के पोस्टल आर्डर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के प्रधान डाकघर में बीते 10 माह से अधिक का समय गुजर गया है, लेकिन अभी तक 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की तंगी को दूर नहीं किया जा सका है। जिसके चलते प्रधान डाकघर में आने वाले आरटीआई कार्यकर्ता समेत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को प्रधान डाकघर से पोस्टल आर्डर नहीं उपलब्ध हो पा रहे है।

बता दें कि प्रधान डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर पिछले मार्च माह से अबतक खेप नहीं पहुंच पाई है। कमी को दूर करने के लिए पोस्टल आर्डर को पिथौरागढ़, रानीखेत और लेंस डाउन से करीब 3 हजार पोस्टल आर्डर डाक विभाग पूर्व में ही मंगा चुका है, लेकिन इसके बाद भी पोस्टल आर्डरों की कमी को दूर नहीं किया जा सका है।

वहीं प्रधान डाकघर में पहुंचने वाले लोग 10 रुपये पोस्टल आर्डर की बजाय 20 रुपये के पोस्टल आर्डर मजबूरन खरीदना पड़ रहा है। इधर डाक विभाग के पोस्टमास्टर गौरव जोशी ने बताया कि 10 रुपये पोस्टल आर्डर को डाक विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सका है, लेकिन अभी तक प्रधानडाकर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर बिक्री के लिए नहीं उपलब्ध है।  

संबंधित समाचार