देहरादून: 22 को स्कूल-कॉलेज में रहेगा अवकाश, राजकीय कार्यालय भी दोपहर 2:30 बजे तक रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थाएं (स्कूल एवं कॉलेज) बंद रखने का फैसला लिया है। 

शासन के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की तरफ से शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गया कि 22 जनवरी को प्रदेश के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान और निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट के अधीन बैंक/कोषागार/उप कोषागार, दोपहर 2:30 बजे तक केंद्र सरकार के आदेश की भांति बंद रहेंगे।

बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में शासन की तरफ से करीब एक सप्ताह पहले जारी आदेश में प्रदेश में शराब की दुकानें, बार आदि को बंद रखने के साथ ही इस दिन ड्राई डे घोषित किया जा चुका है।

संबंधित समाचार