हल्द्वानी: बिजली की जारी रही आंखमिचौली, घंटे रही गुल
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर से लेकर ग्रामीण हिस्सों में कई घंटे बिजली कटौती की गई जिसके चलते आमजनों की दिक्कतें बढ़ गई। शुक्रवार को शहर के सिंधी चौराहा, समता आश्रम गली, रामपुर रोड समेत अन्य इलाकों में बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
वहीं ग्रामीण इलाकों की बात करें तो सुबह से ही लालकुंआ फीडर समेत अन्य इलाकों में 2 घंटे बिजली कटौती की गई वहीं कमलुवागांजा में भी घंटे बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीते कई दिनों से जारी बिजली कटौती की समस्या से लोगों को निजात मिलते नजर नहीं आ रही हैं।
ग्रामीण इलाकों में विगत माह से सड़क चौड़ीकरण व लाइन मरम्मत के चलते ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को कई माह से घंटे बिजली आपूर्ति से वंचित चल रहे है। जिसके चलते व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही खेती-किसानी में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती के चलते ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों में रोष पनप रहा है। इधर ईई उमाकांत ने बताया कि डेली रूटीन के चलते कुछ समय के लिए बिजली कटौती की गई थी।
