मनोज जरांगे ने प्रदर्शन से पहले देवेन्द्र फडणवीस से अपील करते हुए कहा- जी जान से कीजिए मराठा आरक्षण मुद्दे को हल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालना। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से शुक्रवार को अपील की कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे को पूरे जी जान से हल करें। जरांगे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर सुबह नौ बजे जालना के अपने पैतृक स्थान अंतरवाली सराटी गांव से विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई रवाना होंगे।

उन्होंने कहा,‘‘मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान फडणवीस के पास है, और उन्हें आगे आना चाहिए और इस मामले को दिलोदिमाग से हल करना चाहिए।’’ जरांगे ने अपनी मांग दोहराई कि मराठा समुदाय के 54 लाख लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाएं, साथ ही उन्होंने आरक्षण मुद्दे के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित समिति की प्रगति पर सवाल उठाया। इस समिति ने पिछले साल 23 दिसंबर को काम शुरू किया था।

जरांगे ने राज्य मंत्री गिरीश महाजन पर झूठे वादे करने और मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ कहां हैं मंत्री गिरीश महाजन, जो सात मंत्रियों के साथ आए थे और 30 दिन में मुद्दे को हल करने का वादा किया था।

हमने तब उन्हें (सरकार को) 40 दिन का वक्त दिया था। वह अब कहां छिपे हैं।’’ जरांगे ने घोषणा की कि मुंबई तक उनका मार्च आखिरी संघर्ष होगा और उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों से 26 जनवरी को अपनी ताकत दिखाने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी में इकट्ठा होने का आह्वान किया। 

ये भी पढ़ेें - ..अगर भाजपा नीतीश कुमार को राजग में शामिल करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं : जीतनराम मांझी

संबंधित समाचार