Banda News: अलाव ताप रही वृद्धा की कपड़ों में आग लगने से जिंदा जलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में अलाव ताप रही वृद्धा की कपड़ों में आग लगने से जिंदा जलकर मौत।

बांदा में अलाव ताप रही वृद्धा की कपड़ों में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बांदा, अमृत विचार। सर्दी से बचने के लिए अलाव ताप रही वृद्धा के कपड़ों में आग लग गई,जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव निवासी रजुलिया (65) पत्नी रजुवा घर पर अकेली रही थी। गुरुवार की रात सर्दी से बचने के लिए चारपाई में बैठकर अलाव ताप रही थी, तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई और उसकी वहीं जिंदा जलकर मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने उसके मकान से धुंआ उठता देखा तो वह लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर मौके पर पहुंचे। देखा तो रजुलिया जली हुई मृत अवस्था में पड़ी थी।

घटना की जानकारी वृद्धा के परिजनों को दी गई। परिवारिक भतीजे जगदीश प्रसाद का कहना है कि वृद्धा के तीन बेटियां हैं, जो शादीशुदा है। वह अपनी ससुराल में रहती हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि वृद्धा विक्षिप्त थी। अलाव तापते समय आग लग जाने से उसकी जलकर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Banda News: अमृत विचार की खबर का असर, काले कपड़े पहनकर विद्यालय पहुंचे प्राथमिक शिक्षक, मनाया ब्लैक-डे

 

 

संबंधित समाचार