पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में बुधवार को लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ” बुधवार सुबह करीब 6.45 बजे पाकिस्तान ने पूंछ जिले के मानकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे …

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में बुधवार को लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ” बुधवार सुबह करीब 6.45 बजे पाकिस्तान ने पूंछ जिले के मानकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष उल्लंघन शुरू किया।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।” पाकिस्तान इस वर्ष की शुररुआत से ही भारत और पाकिस्तान द्वारा 1999 में किए गए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है। जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए।

संबंधित समाचार