Fatehpur में निर्माणाधीन मकान में महिला का मिला नग्न शव... रेप के बाद हत्या की आशंका, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त
फतेहपुर में निर्माणाधीन मकान में महिला का नग्न शव मिला।
फतेहपुर में निर्माणाधीन मकान में महिला का नग्न शव मिला। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
फतेहपुर, अमृत विचार। एक निर्माणाधीन मकान के टैंक से शनिवार सुबह एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है।
.jpg)
ललौली थाना क्षेत्र दसवां मील टोल प्लाजा के पास एक मकान का निर्माण हो रहा है। बगल में शौचालय के लिए एक टैंक बनाया गया है। शनिवार सुबह जब मजदूर काम के लिए वहां पहुंचे तो देखा तो टैंक में भरे पानी में एक महिला का नग्न अवस्था में शव उतरा रहा था। इसकी खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुुंच पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष होगी। शव की पहचान के लिए जिले के साथ पड़ोसी जनपद बांदा पुलिस को भी जानकारी दी गई है। जल्द पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग रेप के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
