बरेली: 'कप्तान से मेरी जान पहचान... दो दिन में बरामद होगी बेटी', शख्स ने महिला को लगाई 25 हजार की चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला की कुछ दिन पहले बेटी को एक युवक लेकर फरार हो गया। महिला ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। इस दौरान उसे एक युवक मिला जिसने बताया कि उसकी कप्तान से बढ़िया जान पहचान है। वह महिला की बेटी को दो दिन में बरामद करा देगा। 

महिला को काम के 25 हजार रुपए देने होंगे। महिला ने युवक को 25 हजार रुपए दे दिए, लेकिन आज तक उसकी बेटी बरामद नहीं हुई। आज जब महिला दोबारा एसएसपी ऑफिस गई तो आरोपी वहां टहलता मिल गया। महिला ने जब उसे रोका तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि उसने कर्ज लेकर रुपए दिए थे। ताकि उसकी बेटी बरामद हो जाए, लेकिन आरोपी ने उससे 25 हजार रुपए भी ले लिए और उसकी बेटी भी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- बरेली: पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगाकर दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट

संबंधित समाचार