आईपीएल-13: कोलकाता ने राजस्थान को 37 रन से हराया
दुबई। आईपीएल 2020 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को रोक दिया। बुधवार को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 37 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने राजस्थान को 175 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में राजस्थान 9 विकेट पर …
दुबई। आईपीएल 2020 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को रोक दिया। बुधवार को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 37 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने राजस्थान को 175 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में राजस्थान 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
राजस्थान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कोलकाता के जीत के हीरो शिवम मावी (2 विकेट) और कमलेश नागरकोटी (2 विकेट) जीत के हीरो रहे। राजस्थान की इस सीजन में यह पहली हार है।
राजस्थान के टॉप के बल्लेबाज फ्लॉप
राजस्थान के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ पारी की शुरुआत करने आए, लेकिन उनकी ये रणनीति फेल रही और वो सिर्फ 3 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कार्तिक के हाथों लपके गए। संजू सैमसन इस मैच में नहीं चल पाए और शिवम मावी की गेंद पर 8 रन के स्कोर पर सुनील नरेन को अपना कैछ थमा बैठे। जोस बटलर शिवम मावी की गेंद पर 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर कैच आउट हुए। रॉबिन उथप्पा को कमलेश नागरकोटी ने अपना शिकार बनाया और 2 रन पर शिवम मावी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। रेयान पराग को कमलेश नागरकोटी ने अपना दूसरा शिकार बनाया और एक रन के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। राजस्थान को सबसे बड़ा झटका राहुल तेवतिया के रूप में लगा। छठा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता के लिए हासिल किया। इसके बाद श्रेयस गोपाल 5 रन तो जोफ्रा आर्चर 6 रन बनाकर आउट हुए।
आईपीएल में पहली बार कोरोना नियम टूटा
कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान तीसरे ओवर में आईपीएल में पहली बार कोरोना नियम टूटा। राजस्थान के फील्डर रॉबिन उथप्पा ने जयदेव उनादकट की बॉल पर बल्लेबाज सुनील नरेन का कैच छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने गलती से बॉल पर लार लगा दिया। कोरोना के कारण आईसीसी ने बॉल पर लार लगाना बैन किया है। हर पारी में टीम को लार लगाने पर दो बार वार्निंग दी जाती है। तीसरी बार में जुर्माने के तौर पर विपक्षी टीम के खाते में 5 रन जोड़ दिए जाते हैं।
केकेआर ने 6 विकेट पर 174 रन बनाए
कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। शुभमन गिल (47) और इयोन मोर्गन (34) के अलावा आंद्रे रसेल ने 24 और नीतीश राणा ने 22 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, अंकित राजपूत, टॉम करन, राहुल तेवतिया और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिया।
आखिरी 5 ओवरों में कोलकाता ने बनाए 54 रन
कोलकाता ने आखिरी 5 ओवरों में 54 रन बनाए। इयोन मोर्गन ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया और 23 बॉल पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। अपनी पारी में मोर्गन ने 2 छक्के और एक चौका लगाया। कमलेश नागरकोटी भी 8 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
