मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : राजकुमार
संकल्प यात्रा कार्यक्रम में दी विकास योजनाओं की जानकारी
धानेपुर, गोंडा। मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जेई एमआई रमेश कुमार व मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराम बारी ने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो योजनाएं बनाई है उसके मुताबिक लाभार्थियों को ढूंढकर उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मंडल अध्यक्ष आत्माराम वर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन सेवा के प्रति समर्पित यात्रा बताया।
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर रहा है। ग्रामीण स्तर से लेकर उच्च स्तर तक हर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही है। ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह ने कहा 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि व बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से कई स्टाल भी लगाए गए। बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं की गोद भराई करायी गयी। कार्यक्रम का संचालन विनीत मिश्रा ने किया। इस मौके पर कर्ताराम मिश्र, धीरेंद्र यादव, अलखराम मिश्र, अजमल, भगवान दीन, नान बाबू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढे़ं: रायबरेली: ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख पर लगा वित्तीय अनियमितता का आरोप, विभाग में हड़कंप
