नानकमत्ता: नानकसागर जलाशय में 21 प्रजातियों के पक्षी मिले 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा नानकसागर बांध के जलाशय में देशी व विदेशी मेहमान पक्षियों की गणना में 21 प्रजाति के पक्षी मिले।

तराई पूर्वी वन प्रभाग जौलासाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि
उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड रामनगर द्वारा शनिवार को वन विभाग जौलासाल रेंज, खटीमा रेंज के वन अधिकारियों के सहयोग से नानकमत्ता के नानकसागर बांध में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों की गणना की गई।

गणना में शामिल हल्द्वानी के अधिकारी रोहित कोलारा ने बताया कि नानकसागर में पक्षियों की जनगणना में विभिन्न प्रकार के मिले देशी पक्षियों में विदेशी पक्षी लाल रंग का रेड क्रिस्ट पोचट भी शामिल हैं।

इस गणना में शामिल रामनगर से नीरज तिवारी, तरुण भट्ट, मनोज जोशी, रेंजर केआर टम्टा, खटीमा रेंजर महेश चन्द जोशी, जगदीश प्रकाश, योगेश गिरी, राजन सिंह बिष्ट, आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार